कोलकाता रेप-मर्डरः ममता ने पांचवीं बार डॉक्टर्स को बुलाया:कहा- ये आखिरी मौका [Kolkata Rape-Murder: Mamta called doctors for the fifth time: Said- this is the last chance]

2 Min Read

लाइव स्ट्रीमिंग-रिकॉर्डिंग नहीं होगी, पिछली बार बुलाए गए 15 डॉक्टर्स ही आएं

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स को ममता बनर्जी ने मंगलवार को बातचीत का आखिरी मौका दिया है। बंगाल सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स को आज शाम 5 बजे मुलाकात के लिए बुलाया है।

डॉक्टर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है। ये बातचीत का 5वां बुलावा है। इससे पहले 4 बार मीटिंग तय हो चुकी है।

14 सितंबर को मुख्यमंत्री ममता खुद डॉक्टर्स के प्रदर्शन स्थल पर गई थीं और बातचीत के लिए कहा था।

मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग पर अड़े डॉक्टर

डॉक्टर मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियोग्राफी को लेकर अड़े हुए हैं। बंगाल सरकार ने कहा कि वीडियोग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जाएगी। डॉक्टर्स के मेंबर्स की संख्या 30 नहीं, बल्कि 15 रहेगी।

38 दिन से प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप-मर्डर के बाद लगातार 38 दिन से जूनियर डॉक्टर्स का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने सुरक्षा, मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के इस्तीफे समेत 5 मांगें रखी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि डॉक्टर्स प्रदर्शन खत्म कर काम पर लौटें।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डरः ममता से मिलने पहुंचे प्रदर्शनकारी डॉक्टर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं