कोलकाता रेप-मर्डर, पूर्व प्रिंसिपल 8 दिन की CBI कस्टडी में [Kolkata rape-murder, former principal in CBI custody for 8 days]

1 Min Read

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुआ था

कोलकाता, एजेंसियां। आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और अन्य तीन लोगों को भ्रष्टाचार मामले में 2 सिंतबर को गिरफ्तार किया गया था।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और अन्य 3 लोगों को 8 दिन की CBI कस्टडी में भेजा दिया गया है।

CBI ने इन्हें अलीपुर कोर्ट में पेश किया। इन लोगों को 2 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने घोष को सस्पेंड किया

इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके कहा कि संदीप घोष के खिलाफ जारी कानूनी कार्रवाई के चलते सस्पेंड किया जा रहा है।

इससे पहले 28 अगस्त को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने संदीप घोष की सदस्यता रद्द कर दी थी।

इसे भी पढ़ें

CBI ने आरजी कर कॉलेज के पूर्व-प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं