कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेप-मर्डर की विक्टिम ट्रेनी डॉक्टर के पिता ने ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि अगर ममता ने 2021 में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एक्शन लिया होता तो आज मेरी बेटी जिंदा होती।
विक्टिम के पिता बोले- ‘CBI अपना काम कर रही है। जो लोग इस मर्डर से किसी भी तरह जुड़े हैं, या जो सबूतों की छेड़छाड़ में शामिल हो सकते हैं, उन सबकी जांच हो रही है।
जो जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वे तकलीफ में हैं। वे मेरे बच्चों जैसे हैं। उन्हें ऐसे देखकर हमें भी तकलीफ होती है।
जिस दिन आरोपियों को सजा दी जाएगी, उस दिन हमारी जीत होगी।
2021 में भी संदीप घोष के खिलाफ मिली थीं शिकायते
उन्होंने कहा कि साल 2021 में भी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, अगर मुख्यमंत्री ने तब संदीप घोष के खिलाफ कार्रवाई की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती।
इसे भी पढ़ें
कोलकाता रेप-मर्डरः सुप्रीम कोर्ट बोला-महिला डॉक्टरों को नाइट शिफ्ट करने से नहीं रोक सकते












