कोलकाता रेप-मर्डर केसः आरोपी का साइकोलॉजिकल टेस्ट जारी, भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी को समन [Kolkata rape-murder case: Psychological test of accused continues, former BJP MP Locket Chatterjee summoned]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस के विरोध में देशभर में डॉक्टरों के प्रोटेस्ट का आज 9वां दिन है।

मामले की जांच कर रही CBI ने बताया कि आरोपी संजय का साइकोलॉजिकल टेस्ट किया जा रहा है।

सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की 5 मेंबर्स की टीम यह टेस्ट कर रही है।

इस टेस्ट से पता चल सकता है कि जघन्य अपराध को लेकर आरोपी संजय की क्या मानसिकता थी।

लॉकेट पर मृतका की पहचान उजागर करने का आरोप

कोलकाता पुलिस ने भाजपा की पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी पर केस दर्ज कर समन जारी किया है। पुलिस ने कहा कि लॉकेट ने प्रदर्शन के दौरान ट्रेनी डॉक्टर की पहचान उजागर की थी।

वहीं, TMC सांसद सुखेंदू शेखर पर केस को लेकर अफवाह और फर्जी खबरें फैलाने का आरोप है।

दरअसल, 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप के बाद हत्या की गई थी।

14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में हिंसा हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने प्रदर्शन तेज किया।

इसे भी पढ़ें

महिला डॉक्टर की हत्या मामले में लॉकेट चटर्जी के बाद टीएमसी सांसद को कोलकाता पुलिस का समन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं