कोलकाता रेप-मर्डर केस, आरोपी समेत 6 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा [Kolkata rape-murder case, polygraphy test of 6 including accused will be done]

2 Min Read

इनमें पूर्व प्रिंसिपल भी शामिल

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर करने वाले आरोपी संजय रॉय समेत 6 का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा।

इनमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के अलावा पीड़ित डॉक्टर के साथ 8 अगस्त की रात डिनर करने वाले 4 डॉक्टर भी शामिल हैं।

शुक्रवार को CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह की स्पेशल कोर्ट ने पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

CBI ने अब तक 73 लोगों से पूछताछ की

डॉक्टर रेप-मर्डर केस की जांच कर रही CBI के कई सवाल हैं। CBI यह भी पता लगाने की कोशिश में है कि क्या कोई दूसरा शख्स सेमिनार हॉल के बाहर तैनात था।

इसकी पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अधिकारी इसकी जांच भी कर रहे हैं कि जब घटना को अंजाम दिया जा रहा था, तो सेमिनार हॉल के अंदर से कोई आवाज क्यों नहीं सुन सका।

कोलकाता के डॉक्टर हड़ताल पर, बाकी संगठनों की खत्म

कोलकाता के डॉक्टर्स ने शुक्रवार को 15वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। उन्होंने कहा- हमें न्याय नहीं मिला है। इसलिए काम पर नहीं लौटेंगे।

इधर, दूसरे संगठनों यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (UDAF), रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA), फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने हड़ताल खत्म कर दी।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डरः CBI ने कहा- सबूतों से छेड़छाड़ हुई, सुप्रीम कोर्ट बोला- 30 साल में ऐसी लापरवाही नहीं देखी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं