कोलकाता रेप मर्डर केस, एक और डॉक्टर गंभीर, अब तक 4 अस्पताल में [Kolkata rape murder case, one more doctor serious, so far 4 in hospital]

2 Min Read

ममता ने मिलने बुलाया, बंगाल के सभी अस्पतालों में दो दिन की हड़ताल

कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में 5 अक्टूबर से अनशन पर बैठे ट्रेनी डॉक्टरों में से एक और डॉक्टर की रविवार रात को हालत गंभीर हो गई है।

आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर पुलस्थ आचार्य को गंभीर हालत में NRS हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

उन्हें तेज पेट दर्द की शिकायत थी। उनके इलाज के लिए हॉस्पिटल में अलग मेडिकल बोर्ड बनाया गया है।

अनशन पर 10 डाक्टरों में 4 गंभीर

अनशन पर बैठे 10 डॉक्टरों में से 4 गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलस्थ से पहले 12 अक्टूबर को डॉ. अनुस्तुप मुखर्जी और डॉ. आलोक वर्मा की हालत बिगड़ी थी। वहीं, 10 अक्टूबर को डॉ. अनिकेत महतो को RG कर अस्पताल के CCU में भर्ती कराया गया था।

चीफ सेक्रेटरी ने डाक्टरों को बुलाया

बंगाल के चीफ सेक्रेटरी मनोज पंत ने आज जूनियर डॉक्टरों के डेलिगेशन को मिलने बुलाया है। हालांकि, डॉक्टर्स जाएंगे या नहीं, इस पर उन्होंने अभी फैसला नहीं लिया है।

उधर, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने आज से देशभर में दो दिन हड़ताल का आह्वान किया है।

इस दौरान सिर्फ इमरजेंसी सर्विस चालू रहेंगीं। वहीं, IMA ने कहा कि कल देशभर में डॉक्टर्स सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अनशन करेंगे।

आज अनशन का 9वां दिन

दरअसल, आरजी कर अस्पताल में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर किया गया था। 9 अगस्त को विक्टिम की बॉडी मिली थी।

इसे लेकर डॉक्टरों ने 42 दिन तक प्रदर्शन किया था। मांगें नहीं माने जाने पर डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू की, जिसका आज 9वां दिन है।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डर, एक और डॉक्टर की हालत गंभीर, भूख हड़ताल से कुल 3 डॉक्टर अस्पताल में भर्ती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं