कोलकाता रेप-मर्डर केसः देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर, इलाज ठप, मरीज परेशान [Kolkata rape-murder case: Doctors across the country on strike, treatment halted, patients worried]

2 Min Read

IMA ने 24 घंटे के लिए काम रोका

कोलकाता। कोलकाता में डॉक्टरों की हड़ताल 8वें दिन भी जारी है। उधर आज आइएमए के आह्वान पर देशभर के डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

अस्पतालों के बाहर डॉक्टर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। ओपीडी तक बंद कर दिये गये हैं। इमरजेंसी को छोड़ सारी चिकित्सा सेवाएं ठप हैं।

IMA ने 24 घंटे की हड़ताल का किया आह्वान

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर की घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का आज 8वां दिन है।

इसके अलावा मेडिकल स्टाफ की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने शनिवार (17 अगस्त) सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे, यानी 24 घंटे के लिए बंद की घोषणा की है।

सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल

इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी कामकाज बंद हैं। IMA ने इस हड़ताल की जानकारी 15 अगस्त को दी थी।

एसोसिएशन ने कहा- हड़ताल के दौरान ओपीडी काम नहीं करेंगे। इमरजेंसी के अलावा कोई दूसरी सर्जरी नहीं की जाएंगी।

9 अगस्त को डॉक्टर की रेप के बाद हुई थी हत्या

9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया गया और हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद 14 अगस्त की देर रात इसी अस्पताल में तोड़फोड़ और हिंसा हुई। मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJI चंद्रचूड़ से एक्शन लेने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डर केस में गैंगरेप का दावा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं