कोलकाता रेप-मर्डर केस, CJI बोले- डॉक्टर्स काम पर लौटें [Kolkata rape-murder case, CJI said – doctors should return to work]

1 Min Read

डॉक्टर्स के काम के घंटे तय हों

नई दिल्ली, एजेंसियां। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है।

CJI ने कहा- डॉक्टर काम पर लौट आएं। अगर आप काम पर वापस नहीं लौटेंगे तो सार्वजनिक प्रशासनिक ढांचा कैसे चलेगा।

अस्पतालों की स्थिति जानता हूं। मैं खुद एक सरकारी अस्पताल के फर्श पर सोया हूं, जब मेरे परिवार का एक सदस्य बीमार था।

हमें बहुत सारे ईमेल मिले हैं, जिसमें डॉक्टरों ने कहा है कि उन पर बहुत ज्यादा दबाव है। 48 या 36 घंटे की ड्यूटी अच्छी नहीं है।

हम इसे आज अपने आदेश में जोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के काम के घंटे तय होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप मर्डरः राज्यपाल पीड़ित परिवार से मिले, सौरभ गांगुली प्रदर्शन में शामिल हुए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं