कोलकाता रेप-मर्डरः बंगाल सरकार-CBI ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट [Kolkata Rape-Murder: Bengal Government-CBI presented status report]

2 Min Read

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- कॉलेज से पूर्व प्रिंसिपल का घर कितना दूर है

नई दिल्ली, एजेंसियां। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 9 अगस्त को हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है।

सबसे पहले बंगाल सरकार की ओर से सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने स्टेटस रिपोर्ट पेश की।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों के काम न करने से 23 लोगों की मौत हो गई है।

CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने भी अब तक की जांच की रिपोर्ट बेंच के सामने रखी है। बेंच इस रिपोर्ट को पढ़ रही है और सवाल भी कर रही है।

पुलिस की भूमिका पर कोर्ट ने जताया था संदेह

22 अगस्त को हुई पिछली सुनवाई में CBI ने कोर्ट में कहा था कि क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है।

इस पर जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा- कोलकाता पुलिस की भूमिका पर संदेह है। मैंने जांच में ऐसी लापरवाही अपने 30 साल के करियर में नहीं देखी।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप-मर्डरः पूर्व प्रिंसिपल पर ED ने कसा शिकंजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं