कोलकाता रेप मर्डरः आरोपी का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, कोर्ट ने दी मंजूरी [Kolkata Rape Murder: Accused will undergo polygraphy test, court approves]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर कांड में कोर्ट ने आरोपी संजय राय के पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी है।

अब आरोपी संजय राय का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा। सीबीआई ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले सीबीआई आरोपी का मनोवैज्ञानिक टेस्ट करा चुकी है।

घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार हुआ था संजय राय

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ड्यूटी के दौरान ट्रेनी महिला डॉक्टर से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी।

महिला चिकित्सक का शव नौ अगस्त को अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष के अंदर मिला था। संजय रॉय इस केस में मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था।

इस मामले की जांच बाद में सीबीआई को सौंपी गई थी, जो मामले में कई लेवल के जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता रेप केस में SC के 10 महत्वपूर्ण निर्देश, ममता सरकार पर जताई नाराजगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं