Kolkata Explosion: कोलकाता के पास टीटागढ़ में विस्फोट से हड़कंप, फ्लैट में रखे थे विस्फोटक [There was a commotion due to the explosion in Titagarh near Kolkata, explosives were kept in the flat]

2 Min Read

Kolkata Explosion:

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सटे टीटागढ़ के बास बागान इलाके में एक residential बिल्डिंग में जोरदार विस्फोट हुआ। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि फ्लैट की दीवारें उड़ गईं और आसपास की झुग्गी पर कंक्रीट का मलबा गिरने से वह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।

Kolkata Explosion:

पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि यह फ्लैट तृणमूल कांग्रेस (TMC) के स्थानीय पार्षद अरमान मंडल ने किराए पर लिया था। विस्फोट के वक्त फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था, और पुलिस को यह संदेह है कि फ्लैट में रखे गए विस्फोटकों के कारण यह हादसा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और आसपास की बिल्डिंग्स में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Kolkata Explosion:

टीटागढ़ के स्थानीय निवासी इस घटना को लेकर भयभीत हैं। पुलिस ने उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इस मामले में पार्षद अरमान मंडल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि पार्षद ने चुनावी कामों के लिए मकान पर कब्जा कर लिया था।

इसे भी पढ़ें

Dhanbad: कोलकाता एनआईए की टीम ने धनबाद के निरसा में की छापेमारी, विस्फोट किया बरामद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं