नई दिल्ली, एजेंसियां। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक के बाद विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी दरों में बदलाव को मंजूरी दी गई।
यहां जानें इस बैठक में क्या प्रमुख फैसले हुए:
- फ्लाई ऐश वाले एएसी ब्लॉक्स पर जीएसटी दर घटी
50% से ज्यादा फ्लाई ऐश वाले ऑटोक्लेव्ड एरेटेड कंक्रीट (AAC) ब्लॉक्स को HS कोड 6815 के तहत रखा गया है।
• पुराना टैक्स: 18%
• नया टैक्स: 12% - यूज्ड कारों पर जीएसटी बढ़ा
इलेक्ट्रिक वाहनों समेत इस्तेमाल की गई कारों की बिक्री पर जीएसटी बढ़ा दिया गया है।
• पुराना टैक्स: 12%
• नया टैक्स: 18% - फोर्टिफाइड चावल पर एक समान टैक्स
अब फोर्टिफाइड चावल के दानों पर 5% की एक समान जीएसटी दर लागू होगी। पहले इस पर अलग-अलग टैक्स दरें थीं, जो कर प्रणाली को जटिल बनाती थीं। - रेडी-टू-ईट पॉपकॉर्न पर स्पष्टता
पॉपकॉर्न की अलग-अलग किस्मों पर अलग-अलग जीएसटी दरें तय की गई हैं:
• नमकीन, मसालेदार, बिना पैकेजिंग वाले पॉपकॉर्न: 5% जीएसटी
• पूर्व-पैकेज्ड और लेबल वाले पॉपकॉर्न: 12% जीएसटी
• कैरेमल पॉपकॉर्न (कन्फेक्शनरी के रूप में): 18% जीएसटी - इंश्योरेंस प्रीमियम पर निर्णय टला
काउंसिल ने इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स दरों को लेकर कोई फैसला नहीं किया। इसे मंत्रियों के समूह (GoM) की सहमति बनने तक के लिए टाल दिया गया है।
इसे भी पढ़ें
GST काउंसिल की 53वीं मीटिंगः ऑनलाइन गेमिंग और फर्टिलाइजर पर टैक्स कम करने पर चर्चा
