जानें, सर्दियों में मखाना खाने के फायदे [Know the benefits of eating makhana in winter]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

रांची। मखाना एक ऐसा हेल्दी सुपरफूड है जो व्रत-त्योहार में लोग खूब खाते हैं। मखाना की खीर, रोस्टेड मखाना अधिकतर लोगों का फेवरेट होता है। इसे फॉक्स नट (Fox nuts) भी कहते है।

मखाने में ढेरों पोषक तत्व होते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट आदि। इतने न्यूट्रिएंट्स होने के कारण ही इसे ‘सुपरफूड’ कहा जाता है। मखाना एक ड्राई फ्रूट है। यदि आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो ढेरों लाभ मिल सकता है।

चलिए जानते हैं मखाना खाने के फायदों (makhana ke fayde) के बारे में :

फॉक्स नट्स यानी मखाना सफेद रंग का छोटा गोल-गोल और बेहद हल्का ड्राई फ्रूट है। जैसा कि हम आपको बता ही चुके हैं कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं. यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं।

मखाने की न्यूट्रिशन वैल्यू की बात करें तो इसमें लगभग 20 प्रतिशत फाइबर होता है और लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही मिनरल्स की बात करें तो इसमें 10 प्रतिशत विटामिन ‘बी’, 10 % फॉस्फोरस, 15 % मैग्नीशियम, 5 फीसदी आयरन और 12 % पोटैशियम होता है।

चूंकि, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। पाचन तंत्र को सुधारता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो दिल को हेल्दी रखता है।

मखाने में अधिक मात्रा में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन को कम करने के लिए जाने जाते हैं। डायबिटीज को नियंत्रित करने में लाभदायक होते हैं। इसमें विटामिन ‘बी’ और विटामिन ‘ई’ भी पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं।

मखाना खाने के फायदे जो लोग जानते हैं, वो इसका प्रतिदिन सेवन करते हैं। अधिकतर लोग इसका सेवन सुबह और शाम में स्नैक्स के रूप में करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और एंटी-एजिंग असर भी करता है।

इसे भी पढ़ें

सुबह – सुबह मखाना खाने से मोटापा हो सकता है दूर [Eating Makhana in the morning can help in getting rid of obesity]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं