जानिए Samsung Galaxy S25 Ultra किस दिन होगा लॉन्च [Know on which day Samsung Galaxy S25 Ultra will be launched]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। Samsung Galaxy S25 Series का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज अगले साल की शुरुआत में ग्लोबली लॉन्च की जाएगी। Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में यह सीरीज पेश की जाएगी।

साथ ही, Samsung Galaxy Z Flip FE को भी इसमें उतारा जा सकता है। इस साल लॉन्च हुई Samsung Galaxy S24 Series की तरह ही इस सीरीज में भी तीन प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें Galaxy S25, Galaxy S25 Plus और Galaxy S25 Ultra शामिल हैं।

इस दिन होगा लॉन्च

दक्षिण कोरियाई मीडिया की मानें तो सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज अगले साल 23 जनवरी 2025 को लॉन्च की जाएगी। सैमसंग का यह Galaxy Unpacked इवेंट अमेरिका में आयोजित किया जाएगा।

इस साल सैमसंग अपने तीनों प्रीमियम मॉडल के साथ Galaxy S25 Slim को भी पेश कर सकता है। पिछले कुछ समय से इस फोन के बारे में जानकारियां सामने आ रही हैं।

इसे भी पढ़ें

अमेजन की फेस्टिव सेल में सस्ते में पाइए

Share This Article
Exit mobile version