नयी दिल्ली : किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला और उन्हें विभिन्न विभागों में कामकाज का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।
रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने अपने पूर्व मंत्रालय संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा कि ये प्रश्न अब प्रासंगिक नहीं है और वह पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सेवाएं देने के लिए उत्सुक हैं।







