एड शीरन के साथ किंग खान का वीडियो हुआ वायरल, रीक्रिएट किया सिग्नेचर स्टेप

2 Min Read

नई दिल्ली: दुनिया भर में शाहरुख खान की दीवानगी के बारे में तो हम सभी जानते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ गायक और गीतकार एड शीरन हैं। इस वीडियो को खुद एड शीरन ने शेयर किया है। दोनों को एक साथ देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया।

दरअसल, एड शीरन अपने म्यूजिकल टूर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनका काफिला इन दिनों मुंबई आया हुआ है। इस दौरान एड शीरन की मुलाकात बॉलीवुड किंग शाहरुख खान से हुई।

ये मीटिंग इसलिए वायरल हुआ क्योंकि सिंगर ने किंग खान के साथ मिलकर उनका आइकोनिक पोज रिक्रिएट किया।

एड शीरन ने शाह रुख खान के साथ हुई मुलाकात का ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

वीडियो में शाह रुख खान के बगल में खड़े एड शीरन फिल्म ओम शांति ओम के गाने दीवानगी दीवानगी पर उनका आइकोनिक पोज कर रहे हैं।

दोनों का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही उनके फैन्स के बीच ये वायरल होने लगा।

बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी एड शीरन के वीडियो पर कमेंट कर खुशी जाहिर की। इनमें अरमान मलिक ने कमेंट सेक्शन में इमोजी बनाई।

वहीं फराह खान ने कहा, अगर ये आखिरी चीज होती है, जिसे मैं डायरेक्ट करती, तो मैं आराम से मर जाती। एक यूजर ने लिखा की, ‘एलेक्सा जल्दी से परफेक्ट बजाओ।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये स्टेप शाहरुख खान से बेहतर कोई नहीं कर सकता।’

शाह रुख खान के अलावा एड शीरन अब तक, अरमान मलिक और आयुष्मान खुराना से भी मुलाकात कर चुके हैं।

एड शीरन, 16 मार्च को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म करेंगे। ये उनके म्यूजिक टूर मैथमेटिक्स का अंतिम चरण होगा। यहां उनके साथ सिंगर प्रतीक कुहाड़ भी परफॉर्म करेंगे।

इसे भी पढ़ें 

तेज गर्मी का होने लगा एहसास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं