khatron ke khiladi:
मुंबई,एजेंसियां। रोहित शेट्टी के पॉपुलर स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। अब शो के नए सीजन में मल्लिका शेरावत और सिद्धार्थ माल्या के नाम जुड़ने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मल्लिका शेरावत को शो के लिए अप्रोच किया गया है, वहीं विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
khatron ke khiladi: फिल्म ‘मर्डर’ से की थी करियर की शुरुआत
मल्लिका शेरावत को उनके फिल्म ‘मर्डर’ के लिए याद किया जाता है, लेकिन वह अब फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हाल ही में, उन्होंने फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में काम किया था, जिसमें उनके अभिनय को सराहा गया था।
khatron ke khiladi: कौन कौन नाम और आ रहे सामने
इसके अलावा, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि और बिग बॉस 17 की फेमस एक्ट्रेस ईशा मालवीय के नाम भी सामने आए हैं। साथ ही, दिग्विजय राठी, अविनाश मिश्रा, गुलकी जोशी, क्रुशाल आहूजा और गोरी नागोरी जैसे सितारे भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
जानिए रोहित शेट्टी का आइकॉनिक कॉप यूनिवर्स में कौन है उनका पसंदीदा किरदार ?








