खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, कांग्रेस मैनिफेस्टो पर बहस की मांग की

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखकर कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर बहस की मांग की है।

उन्होंने लिखा है कि भाजपा उम्मीदवारों को आपके लिखे पत्र की भाषा और सामग्री से यह ऐसा लगता है कि आपमें बहुत हताशा और चिंता है, जो आपको ऐसी भाषा का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है।

ये प्रधानमंत्री के पद के लिए उचित नहीं है। पत्र से ऐसा लगता है कि आपके भाषणों में झूठ का वह प्रभाव नहीं पड़ रहा है जो आप चाहते थे। अब आप चाहते हैं कि आपके उम्मीदवार आपके झूठ को बढ़ाएं। एक झूठ को हजार बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाएगा।

खड़गे ने आगे लिखा है कि भाजपा दावा कर रही है कि एससी, एसटी, ओबीसी से आरक्षण छीन लिया जाएगा और हमारे वोट बैंक को दे दिया जाएगा, हमारा वोट बैंक हर भारतीय है।

भाजपा के पक्ष में कम मतदान पड़ रहे हैं, जिससे पार्टी चिंतित है। लोग आपकी नीतियों के प्रति उत्साहित नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें

कोरबा में प्रियंका ने पीएम मोदी पर बोला हमला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं