खड़गे बोले- कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक बदलाव की जरूरत [Kharge said- Congress needs change from top to bottom]

1 Min Read

चुनावी रणनीति में सुधार करना होगा

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की हार को लेकर दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग हुई। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पार्टी को मजबूत करने के लिए ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की जरूरत है। राज्य चुनावों में उम्मीद से कम प्रदर्शन हमारे लिए चुनौती है। पार्टी नेताओं में एकता की कमी हमें नुकसान पहुंचा रही है। हमें चुनावी रणनीति में भी सुधार करना होगा’।

महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस 16 सीटों पर सिमटी :

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP ने 132 सीटें जीती है। हालांकि 5 महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे देखकर इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था।

महाराष्ट्र के लोकसभा चुनावों को विधानसभावार कन्वर्ट करें, तो कांग्रेस ने 63 सीटें जीती थीं, जो अब महज 16 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, इस हिसाब से BJP 79 से बढ़कर 132 सीटों पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें

खड़गे के बेटे ने कर्नाटक सरकार को जमीन लौटाई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं