दी धमकी-बंद करा देंगे अयोध्या से लेकर अमृतसर तक के सभी एयरपोर्ट
नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थन आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है कि 22 जनवरी से पहले अय़ोध्या से लेकर अमृतसर तक के सभी एयरपोर्ट को बंद कर दिया जायेगा। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया है। साथ ही उसने भारतीय मुसलमानों को भी भड़काते हुए कहा है कि वे राम मंदिर समारोह का विरोध करें।
उसने मुसलमानों से कहा है कि वे भारत में अलग से एक देश उर्दिस्तान बनायें। उसका संगठन उन्हें समर्थन देगा। आतंकी पन्नू का ये वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब राम मंदिर में प्राण- प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है। 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों प्राण-प्रतिष्ठा होनी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को नुकसान पहुंचायेगा
आतंकी पन्नू ने पिछले सप्ताह भी एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें उसने कहा कि वो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है। कहा है कि 12 मार्च से पहले वो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को आर्थिक नुकसाना पहुंचाने के लिए कुछ बड़ा करने वाला है। उसने सरकार को चुनौती देते हुए कहा है कि उसकी कार्रवाइ को केंद्र सरकार चाहकर भी नहीं रोक सकेगी। बहरहाल, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित पन्नू का वीडियो सोमवार को वायरल किया गया है।
अमेरिका में होगा लाइव प्रसारण
22 जनवरी को अय़ोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का अमेरिका के Time Square में भी लाइव प्रसारण होगा। एक अमेरिकी न्यूज चैनल के हवाले से ये खबर दी गई है। बताया गया है कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विदेशों में भी उत्साह और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है।
वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देशभर में होना पहले से तय किया गया है। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा पीएम मोदी के हाथों होनी है। इसकी तैयारी में अधिकारी और मंदिर प्रबंधन रात-दिन लगे हुए हैं। न्यूयार्क सिटी के Time Square के साथ भारतीय दूतावास और कांसुलेट में भी समारोह का सीधा प्रसारण होगा।
इसे भी पढ़ें
बरियातू मंदिर में तोड़फोड़ : रांची SP करायेंगे प्रतिमा का निर्माण








