मूसेवाला मर्डर केस के मुख्य गवाह नहीं पहुंचे कोर्ट, मांगा समय [Key witness of Moosewala murder case did not reach court, asked for time]

1 Min Read

हत्या के वक्त गाड़ी में ही थे दोनों दोस्त

जालंधर, एजेंसियां। पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में मुख्य गवाह कोर्ट में गवाही देने नहीं आया।

यह दूसरा मौका है जब घटना के बाद सिद्धू की कार में बैठे दोनों दोस्त गवाही देने नहीं आए। कोर्ट ने दोनों के बयान दर्ज करने की तारीख तय की थी।

दूसरी बार नहीं आये दोनों

हत्या के वक्त गुरविंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह सिद्धू की कार में बैठे थे। इसलिए उन्हें मुख्य गवाह बनाया गया।

दोनों ने निजी कारणों का हवाला देते हुए कोर्ट में छूट मांगी है। यह घटना मानसा के जवाहरके गांव में हुई थी। गुरविंदर और गुरप्रीत को भी गोली लगी थी।

इसे भी पढ़ें

सिद्धू मूसेवाला के घर लौटी खुशियां, पिता ने पोस्ट की जुड़वा बच्चों की फोटो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं