Kesari Chapter 2: रिव्यू में छाए अक्षय और माधवन, दिल छू लेने वाली फिल्म [Kesari Chapter 2: Akshay and Madhavan shine in the review, a heart touching film]

3 Min Read

Kesari Chapter 2:

मुंबई,एजेंसियां। अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ का पहला रिव्यू सामने आ चुका है और इसे बेहद पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की रिलीज़ 18 अप्रैल 2025 को होने वाली है, लेकिन हाल ही में दिल्ली में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जहां पर कई राजनेताओं और मशहूर हस्तियों ने इसे देखा और इसकी जमकर तारीफ की।

Kesari Chapter 2: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फिल्म को भारत के स्वतंत्रता संग्राम और जलियांवाला बाग के शहीदों को समर्पित एक “सशक्त और मार्मिक श्रद्धांजलि” बताया। उन्होंने फिल्म की कहानी, कोर्टरूम ड्रामा और अक्षय कुमार के किरदार ‘वकील सर सी’ की विशेष रूप से सराहना की।

Kesari Chapter 2: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म को प्रेरणादायक और देशभक्ति से भरपूर बताया। उन्होंने लिखा कि हर सीन गर्व और भावना से भरा हुआ है और फिल्म देश के युवाओं को इतिहास से जोड़ने में मदद करेगी।

Kesari Chapter 2: बिजनेसमैन राहुल शर्मा ने की नेशनल अवॉर्ड विनिंग

अभिनेत्री असिन के पति और बिजनेसमैन राहुल शर्मा ने भी फिल्म को “नेशनल अवॉर्ड विनिंग” बताया। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग की घटना को जिस तरह से पर्दे पर उतारा गया है, वो बेहद भावुक और झकझोर देने वाला है। उनका मानना है कि अक्षय कुमार और आर माधवन की परफॉर्मेंस फिल्म की आत्मा हैं।

Kesari Chapter 2: The Case That Shook the Empire

फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और यह रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब The Case That Shook the Empire पर आधारित है। ‘Kesari 2’ एक कोर्टरूम ड्रामा है जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुए कानूनी संघर्ष की अनकही कहानी को दर्शाता है।

फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों में देशभक्ति और भावुकता की लहर ला चुका है, और अब पहले रिव्यू के बाद उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार प्रदर्शन करेगी।

इसे भी पढ़ें

अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ 21 मार्च को ओटीटी पर रिलीज, अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे फैंस”

Share This Article
Exit mobile version