केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, जानें क्यों

3 Min Read

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवल ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका को वापस ले लिया है। अरविंद केजरीवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापस ले रहे हैं, क्योंकि इसमें रिमांड से टकराव हो रहा है। अब केजरीवल निचली अदालत में अपनी बात रखेंगे।

इससे अरविंद केजरीवाल मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फौरन सुनवाई के लिए सहमति जता दी थी। बीती रात ईडी की तरफ से अरविंद केजरीवाल के घर दबिश हुई और दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

जिसके बाद जहां एक ओर उनके घर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा था वहीं, उनके घर के भीतर ईडी के अधिकारी तलाशी ले रहे थे।

शुक्रवार सुबह खबर यह भी मिली है कि जांच के दौरान उनके घर से कई अहम सबूत ईडी के हाथ लगे है, जिससे इस मामले में उनकी संलिप्तता की आशंका और बढ़ गई है।

बताते चलें कि आज दोपहर 2.30 बजे ईडी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को PMLA कोर्ट में पेश किया जायेगा।

इस दौरान ईडी मामले में पूछताछ के लिए और तह तक जाने के लिए कोर्ट से 10 दिन की रिमांड की मांग कर सकती है।

इधर जानकारी मिल रही है कि अब चूंकि सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका वापस ले ली गई है, तो निचली अदालत में इसे जल्द दाखिल किया जाएगा। मामले को लेकर ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में भी कैविएट दाखिल कर दिया है।

आतिशी और सौरभ हिरासत में इधर, गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरी हुई है। इस आंदेलन के दौरान दिल्ली की मंत्री आतिशी और आप नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया गया है।

वहीं, ईडी दफ्तर के बाहर धारा 144 लागू कर दिया गया है। बीजेपी दफ्तर के बाहर भी सुरक्षाबल की तैनाती प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें

तमिलनाडु की 32 सीटों पर लड़ेगी अन्नाद्रमुक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं