केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-गवाहों से बीजेपी के संबंध

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने को कहा था।

इस पर ईडी ने जवाब दाखिल कर दिया है। इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपना जवाब दाखिल किया है।

उनका कहना है कि ईडी ने जिन चार गवाहों को पेश किया है और उन्हीं के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई है, सभी का भारतीय जनता पार्टी से संबंध है।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने हिसाब से सबूत बनाकर गवाहों को पेश किया है।

उन्होंने कहा कि शरद रेड्डी और मागूंटा से भारतीय जनता पार्टी के संबंध है। शरद रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी को 60 करोड रुपए दिए हैं।

इन्हीं लोगों की गवाही के बयानों से उनकी गिरफ्तारी हुई है।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस के गलियारे में 30 दिन टहलने के बाद रामटहल फिर से सड़क पर, छोड़ दी पार्टी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं