केजरीवाल बोले-मेरा वजन नहीं बढ़ रहा, करना है सरेंडर

3 Min Read

जेल जाने से पहले जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया।

उन्होंने जनता से कहा कि कोर्ट की ओर से मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी गई थी।

शनिवार को 21 दिन पूरे हो रहे हैं और रविवार को मुझे सरेंडर करना है। एक बार फिर मुझे तिहाड़ जेल जाना होगा। मुझे नहीं पता कि इस बार ये लोग मुझे कितने दिन जेल में रखेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मेरे हौसले बुलंद हैं और देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं।

इन लोगों ने मुझे कई तरह से तोड़ने की कोशिश की…मुझे झुकाने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हो सके।

इन्होंने जेल में मुझे बहुत प्रताड़ित किया। मैं 20 साल से शुगर का मरीज हूं। पिछले 10 साल से मुझे रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं।

जेल में इन्होंने मेरे इंजेक्शन रोक दिए। मेरा शुगर लेबल 300 से ज्यादा पहुंच गया। मेरी किडनी और लीवर खराब हो सकते है।

केजरीवाल ने कहा कि जेल में पचास दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। मेरा वजह 64 किलो हो गया है।

जेल से बाहर आने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।

रविवार को मैं सरेंडर करूंगा। सरेंडर करने के लिए घर से करीब तीन बजे निकलूंगा। हो सकता है कि इस बार मुझे और प्रताड़ित किया जाए, लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं।

आप अपना ख्याल रखना…जेल में मुझे आपकी बहुत चिंता रहती है। मैं चाहे जहां रहूं…आपके काम नहीं रुकेंगे।

दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं। आप उनका ख्याल रखना। मेरी मां बीमार रहती है आप उनके लिए दुआ मांगना।

दुआ में बहुत ताकत होती है। मेरी पत्नी मेरा हमेशा साथ देती है। मुश्किल वक्त में पूरा परिवार एक हो जाता है।

आप लोगों ने भी मेरा साथ दिया है। मैं तानाशाही से लड़ रहा हूं। यदि मेरी जान भी चली जाए तो गम मत करना।

उन्होंने कहा कि भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा जल्द वापस आएगा।

इसे भी पढ़ें

RBI ने ब्रिटेन से 100 टन सोना वापस मंगाया, जानिए भारत के पास कितना स्वर्ण भंडार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं