केजरीवाल तिहाड़ जेल के लिए रवाना, कार्यकर्ताओं से बोले- देश बचाने के लिए जा रहा हूं जेल

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल के लिए रवाना हो गए हैं।

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले केजरीवाल राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

वे यहां से कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर भी गए। इसके बाद पार्टी दफ्तर जाकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

केजरीवाल ने कहा कि मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। उन्होंने लोकसभा एग्जिट पोल पर कहा कि ये सभी फर्जी एग्जिट पोल हैं।

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला में केजरीवाल को 21 दिन की जमानत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 जून को अंतरिम जमानत दी थी।

केजरीवाल ने जमानत देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है। उन्होंने आज X पर लिखा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया।

इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आप सब लोग अपना ख़्याल रखना।

जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।

इसे भी पढ़ें

T-20 वर्ल्ड कप 2024 : जानें कब और कहां फ्री में देख पाएंगे भारत के मैच

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं