गिरफ्तारी के बाद से केजरीवाल का 4.5 किग्रा वजन घटा, भाजपा उनकी सेहत को खतरे में डाल रही: आतिशी

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने बुधवार को दावा किया कि 21 मार्च को गिरफ्तार किए जाने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन तेजी से घट रहा है।

आतिशी ने साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केजरीवाल को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया।

हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। केजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केजरीवाल की हालत सामान्य है।

इसे भी पढ़ें

मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना: मयंक यादव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं