ED के छठे समन पर भी नहीं पहुंचे केजरीवाल

2 Min Read

AAP बोली समन गैरकानूनी

नई दिल्ली। शराब घोटाले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी ED के सामने पेश नहीं हुए।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस समन को गैर कानूनी बताया है। पार्टी ने कहा कि जब समन की वैधता को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही है, तो बार-बार समन भेजने की जगह एजेंसी को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

एजेंसी ने 17 फरवरी को छठा समन भेजकर केजरीवाल को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले ईडी ने केजरीवाल को 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को समन भेजा था।

इसके बाद भी दिल्ली के CM पूछताछ के लिए नहीं आए तो ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की। 14 फरवरी को कोर्ट ने केजरीवाल से कहा था कि आप 17 फरवरी को अदालत में हाजिर होकर पेशी में न जाने की वजह बताएं।

तब केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सेशन के कारण वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए थे।

इसके बाद कोर्ट ने कहा कि हम अगली सुनवाई 16 मार्च को करेंगे। केजरीवाल उस दिन कोर्ट में पेश होंगे।
इस बीच 16 फरवरी को केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश कर दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चला रही है। हमारी पार्टी के 2 विधायकों से उन्होंने संपर्क किया और दावा किया था कि केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दोनों विधायकों को भाजपा के लोगों ने कहा कि AAP के 21 अन्य विधायक उनके संपर्क में हैं और पार्टी छोड़ने को तैयार हैं। उन्हें 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं।

हालांकि, हमने जब विधायकों से पूछताछ की तो हमें पता चला कि उन्होंने 7 विधायकों से संपर्क किया है।

इसे भी पढ़ें

ईडी को रोक दें, पीएमएलए की धारा 45 खत्म कर दें तो शिवराज व वसुंधरा अपनी पार्टी बना लेंगे: केजरीवाल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं