अमित शाह पर भड़के केजरीवाल, कहा-रैली फ्लॉप होने से बौखला गये हैं

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आप समर्थकों को पाकिस्तानी बोलने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भड़क गये हैं।

उन्होंने कहा कि अमित शाह अपनी रैली के फ्लॉप होने पर बौखला गये हैं। बता दें कि कल 20 मई को अमित शाह ने दिल्ली में एक बड़ी रैली की थी।

केजरीवाल ने दावा किया कि इस रैली में मुश्किल से 500 लोग शामिल हुए। कहा कि अमित शाह अपनी रैली में इतने कम लोगों को देखकर आपा खो बैठे हैं।

वे कुछ भी बोल दे रहे हैं। यहां अमित शाह ने देश की जनता को गाली देना शुरू कर दिया है। AAP के समर्थकों को पाकिस्तानी बताने लगे।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अमित शाह जी, दिल्ली की जनता ने 62, पंजाब ने 92 विधायक बनाकर हमारी सरकार बनाई।

गुजरात में 14% मत और गोवा में भी जनता ने हमें खूब प्यार दिया। क्या ये सब लोग पाकिस्तानी हो गये?

अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी ने आपको अपना वारिस चुना है लेकिन जनता आपको 4 जून को सत्ता से बाहर करके INDIA गठबंधन की सरकार बना रही है। आप थोड़ा अहंकार कम कीजिए।

आपकी दुश्मनी मुझसे है, आप मुझे गाली दे लीजिए। लेकिन आप देश की जनता को गाली देंगे तो यह कोई बर्दाश्त नहीं करने वाला।

इसे भी पढ़ें

ईसीएल के 3 अधिकारियों को घूस लेते दबोचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं