घर की उत्तर दिशा में रखें ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी [Keep these 5 things in the north direction of the house, there will be no shortage of money]

3 Min Read

रांची। हर कोई अमीर बनना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसे ढेर सारे पैसे और दौलत मिले। कई लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते और पैसों की कमी से जूझते हैं।

इसके पीछे का कारण वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र की मदद से आप कुछ उपाय करके आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते हैं।

घर की उत्तर दिशा बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। उत्तर दिशा के ये कुछ उपाय आपकी खाली जेब आसानी से भर देंगे।

यदि आप घर में पैसों की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो उत्तर दिशा में रखें ये 5 चीजें। इसके अलावा कुछ मामलों में विशेष सावधानी बरतने से आपकी धन सम्बन्धी परेशानियां खत्म हो जायेंगी।

आइए, जानते हैं वे कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें उत्तर दिशा में रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है।

उत्तर दिशा को साफ रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन का कारक माना जाता है। इसलिए घर के इस हिस्से को बहुत साफ और रोशन रखना चाहिए।

यहां गंदगी बिलकुल नहीं होनी चाहिए। इससे लक्ष्मी और कुबेर प्रसन्न रहते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

मनी प्लांट रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को उत्तर दिशा में लगाना बहुत शुभ होता है। यह फलदायी साबित हुआ।

इसे रखने मात्र से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाती है। धन का प्रवाह बढ़ता है। साथ ही, घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

भगवान कुबेर की तस्वीर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर की तस्वीर या मूर्ति लगाना बहुत शुभ होता है।

इससे धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। उनकी विशेष कृपा मिलती है। करियर में प्रगति होती है और सफलता मिलती है।

घर की उत्तर दिशा में रसोई और मंदिर बनायें

घर के अंदर प्रगति का सबसे शुद्ध कारण रसोई और पूजा कक्ष है। ये दोनों चीजें उत्तर दिशा में होनी चाहिए। इन दो स्थानों पर भगवान और अन्नपूर्णा निवास करते हैं।

उत्तर दिशा में तुलसी, मोरपंख रखें

तुलसी का पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इसका कारण इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होना है। इसलिए इस दिशा में मोर पंख और लॉकर रखना बहुत शुभ होता है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व दिशा में लगायेंगे तुलसी[Tulsi] का पौधा तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं