भारत में डायबिटीज विकराल रूप धारण कर चुका है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए तरह-तरह की दवाएं लेनी पड़ती हैं।
इसके साथ ही ऐसे लोगों को अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए मरीजों को अपनी जीवनशैली में बदलाव करना चाहिए, नियमित व्यायाम करना चाहिए और उचित आहार लेना चाहिए।
तो अगर आप भी अपनी जीवनशैली बदलना चाहते हैं, तो इन फलों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
अनानस
अनानास में सॉल्यूबर और इन सॉल्यूबर दोनों तरह के फाइबर मौजूद होते हैं। इसमें कैलोरीज बहुत कम होते हैं।
इसलिए शुगर से जूझ रहे लोगों को अपने डाइट में अनानास जरूर शामिल करना चाहिए। यह फल डायबिटीज के मरीजों को जरूर खाना चाहिए।
संतरा
संतरा के कई फायदे हैं। संतरा में कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। एक संतरे में विटामिन सी का लगभग 91% डीवी होता है।
इसके साथ ही संतरा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को संतरा के सेवन जरूर करना चाहिए।
सेब
सेब पूरे तरीके से फायबर से भरपूर होता है। इसलिए हर व्यक्ति को रोज सेब खाने की सलाह दी जाती है।
सेब डायबिटीज में काफी लाभ देते हैं। अगर आप छिलके के साथ सेब खाते हैं तो शुगर और कोलेस्ट्रॉल दोनों के स्तर को यह कंट्रोल करता है जो शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
नाशपाती
नाशपाती विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम और कॉपर से भरपूर रहती है। इसलिए नाशपाती खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर भी नॉर्मल रहता है।
इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए ये फल बहुत जरूरी होता है।
कीवी
कीवी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सुपर फूड है। क्योंकि इसमें कैलोरीज भी बहुत कम होती है।
इसके साथ ही यह विटामिन से भरपूर होता है। जो इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता है। इसलिए शुगर के मरीजों को कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें









