Kedarnath Dham: CM हेमंत सपरिवार केदारनाथ धाम में की पूजा-अर्चना [CM Hemant along with his family performed puja at Kedarnath Dham]

1 Min Read

Kedarnath Dham:

देहरादून, एजेंसियां। झारखंड के CM हेमंत सोरेन बाबा भोलेनाथ के परम भक्त हैं। आज यानी शुक्रवार को उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और बच्चों के साथ उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम के दर्शन किए और यहां पूजा-अर्चना भी की। दर्शन के बाद CM ने सोशल मीडिया हैंडल X पर परिवार के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जय बाबा केदार, हर हर महादेव।”

Kedarnath Dham: CM की भगवान शिव में गहरी आस्थाः

CM हेमंत सोरेन उत्तराखंड के दौरे पर हैं। गुरुवार को वे अपने परिवार के साथ रांची से रवाना हुए थे। इस निजी दौरे में वे राज्य के कई दर्शनीय और धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। हेमंत सोरेन की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और भक्ति जानी जाती है। बीते एक साल से वे और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यात्रा तैयारियों पर संकट, 3 फीट से अधिक बर्फ जमा

Share This Article
Exit mobile version