राजग में शामिल होना चाहते थे केसीआर, मैंने प्रवेश देने से इंकार किया : प्रधानमंत्री मोदी

2 Min Read

निजामाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दावा किया कि तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मुखिया और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने उनसे दिल्ली में मुलाकात कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने उन्हें सत्तारूढ़ गठबंधन में प्रवेश देने से इंकार कर दिया।

तेलंगाना में करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यस करने के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह दावा भी किया एक अन्य मुलाकात के दौरान केसीआर ने उनसे कहा था कि वह तेलंगाना की सत्ता अपने बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव को सौंप देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने केसीआर को ‘हर प्रकार का मदद’ देने से इंकार कर दिया, तब से वह उनसे दूर भागने लगे।

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का लोकप्रिय नाम ‘केसीआर’ है। जनसभा के दौरान मोदी ने लोगों से कहा कि वह आज एक ऐसा खुलासा करना चाहते हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह जो बताने जा रहे हैं, उसमें ‘शत प्रतिशत सच्चाई’ है।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 सीट मिली थीं और किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। मोदी ने कहा कि इस चुनाव से पहले केसीआर हवाई अड्डे पर पूरी फौज लेकर उनका स्वागत करने आते थे, बढ़िया-बढ़िया माला पहनाते थे और बहुत सम्मान करते थे।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं