नई दिल्ली,एजेंसियां: लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बायोपिक से जुड़ी एक चर्चा ने जोर पकड़ा हैं।
चर्चा पिछले कई सालों से चल रही है। चर्चा ये है कि साउथ की सुपरहिट फिल्म बाहुबली के कटप्पा एक्टर सत्यराज पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनने वाली फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले हैं।
हालांकि, इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार में स्क्रीन पर नजर चुके हैं।
क्या कटप्पा बनेंगे पीएम मोदी
बाहुबली सीरीज में एक्टर सत्यराज के कटप्पा का किरदार लोगों में खुब लोकप्रिय हुआ था। सत्यराज ने इस फिल्म से खुब नाम कमाया था।
इसके अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण के पिता के रोल में भी उन्हें देखा गया था।
अब सत्यराज पीएम मोदी पर बन रही फिल्म में उनका किरदार निभाते दिख सकते हैं। सत्यराज से पहले विवेक ओबेरॉय ने मोदी की बायोपिक में काम किया था।
हालांकि, इस फिल्म और रोल के लिए उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। ट्रोल्स का कहना था कि फिल्म में विवेक पीएम मोदी की उम्र को मैच नहीं कर पाए।
अब इस नई बायोपिक पर लोगों का क्या रिएक्शन आता है ये देखना मज़ेदार होगा। बता दें, उरी, आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों में पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार में अलग एक्टर्स को देखा गया है।
उनका रोल बेशक छोटा था लेकिन फैंस ने इन किरदारों को पसंद किया था। अब सत्यराज इस आने वाली फिल्म में देश के सबसे बड़े नेता का किरदार निभा सकते हैं।
वो इस किरदार के साथ कितना न्याय कर पाते हैं ये देखने की बात होगी। हालांकि, इस बायोपिक को कौन बना रहा है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें
मुस्लिम कट्टरपंथियों का वोट पाने के लिए संतों का अपमान कर रही हैं ममता: मोदी








