कश्मीरी छात्राओं ने राहुल गांधी से पूछा- शादी कब करेंगे [Kashmiri girls asked Rahul Gandhi – when will they get married?]

1 Min Read

जवाब- कोई प्लानिंग नहीं, होती है तो ठीक है

श्रीनगर, एजेंसियां। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी।

साथ ही कश्मीर की कुछ युवा स्टूडेंट से भी बातचीत की। इसका वीडियो अब राहुल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया।

वीडियो में राहुल कश्मीर की छात्राओं से करीब 10 मिनट तक बातचीत करते हैं। इस दौरान एक स्टूडेंट ने उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछ लिया। छात्रा ने पूछा- राहुल जी आप शादी कब करेंगे?

राहुल ने कहा- अभी कोई प्लानिंग नहीं है। होती है तो ठीक है। मैं पिछले 20-30 सालों से अब इस दबाव (शादी करने) से बाहर आ चुका हूं।

इसे भी पढ़ें

राहुल बोले- मिस इंडिया में कोई दलित-आदिवासी नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं