महबूबा मुफ्ती का आरोप- इंजीनियर राशिद का प्रचार कर रहे शौकत पंडित को कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया

1 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कश्मीर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

महबूबा ने कहा कि शौकत पंडित को पुलिस ने उठा लिया है और चुगल पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा है।

यह उन लोगों के इशारे पर किया गया है जो उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहते हैं। महबूबा के आरोपों पर पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

उत्तरी कश्मीर के लंगेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शेख अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद, जो टेरर फंडिंग के आरोप में जेल में हैं, बारामूला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी इस सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल ने पीएमओ पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-जेल मे मुझ पर नजर रखी जा रही थी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं