करणी सेना के अध्यक्ष बोले- लॉरेंस का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को ₹1.11 करोड़ इनाम देंगे [Karni Sena President said – ₹ 1.11 crore reward will be given to the policeman who encounters Lawrence]

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। करणी सेना के अध्यक्ष ने लॉरेंस के एनकाउंटर पर इनाम का ऐलान किया है। शेखावत ने कहा, ‘मुझे सिर्फ इतना पता है कि हमारे परम आदरणीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी।

जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करेगा। उसे 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।’

करणी सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर 2023 को हत्या हुई थी। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

गोगामेड़ी की पत्नी ने कहा-ये निजी बयान:

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शीला शेखावत ने कहा, ‘राज सिंह शेखावत ने लॉरेंस के एनकाउंटर को लेकर जो बयान दिया है।

वह उनका निजी पक्ष है। विधिक प्रक्रिया के तहत एनकाउंटर या इस तरह की कोई घटना नहीं हो सकती, जिसकी उन्होंने मांग की है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना थी। वहीं, राज सिंह शेखावत ने क्षत्रिय करणी सेना बनाई है। दोनों करणी सेना अलग हैं।’

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रीय करणी सेना और राजपूत करणी सेना में फायरिंग-मारपीट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं