Karni Sena:
आगरा, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में करणी सेना की विशाल रैली में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए मंच से तलवारें लहराई गईं। ‘रक्त स्वाभिमान सम्मेलन’ के नाम पर कुबेरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ उग्र भाषण दिए और उन्हें “उनकी ही भाषा में जवाब देने” की धमकी दी।
Karni Sena: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रैली के दौरान कई पदाधिकारी हाथों में तलवारें और डंडे लेकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जब स्थल पर पहुंचे, तो भीड़ और आक्रोशित हो गई और पुलिस के सामने ही तलवारें लहराते हुए नारेबाजी करने लगी।
प्रशासन की ओर से एडिशनल कमिश्नर के नेतृत्व में अधिकारी जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तो भीड़ के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था।
करणी सेना का यह विरोध राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान को लेकर था, जिसे सेना ने क्षत्रिय समाज के लिए अपमानजनक बताया है।
Karni Sena: रामजीलाल सुमन ने क्या कहा
हालांकि, रामजीलाल सुमन का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, और सपा तथा दलित संगठनों का आरोप है कि यह विवाद जानबूझकर राजनीतिक लाभ और जातीय ध्रुवीकरण के लिए खड़ा किया गया।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और अब यह देखना होगा कि इस घटनाक्रम पर क्या कार्रवाई की जाती है। करणी सेना का यह शक्ति प्रदर्शन प्रदेश की राजनीति को फिर से गरमा सकता है।
इसे भी पढ़ें
कुदेसिया पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, करणी सेना ने पुलिस से की जांच की मांग









