कर्नाटक सेक्स स्कैंडल निंदनीय, तब कांग्रेस के साथ थे प्रज्वलः मोदी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर 2014 के पहले के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि 2014 से पहले हमने पॉलिसी पैरालिसिस का युग देखा है। भ्रष्टाचार और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का दौर देखा है।

मोदी ने कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा- प्रज्वल के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है।

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल जैसे गंभीर मुद्दे को कांग्रेस ने राजनीतिक खेल बना दिया है। PM मोदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान और मुसलमानों के आरक्षण जैसे कई मुद्दों पर बात की।

मोदी ने कहा- एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय को विपक्ष की साजिश से बचाने के लिए मुझे प्रचंड बहुमत चाहिए।

बाबा साहेब अंबेडकर और पंडित नेहरू चाहते थे कि धर्म के आधार पर आरक्षण न बांटा जाए, लेकिन जैसे-जैसे देश में कांग्रेस का समर्थन कम होते गया, कांग्रेस इस राह पर चलते चले गई।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक सेक्स स्कैंडल जैसे कांड शर्मिंदा करने वाले हैं। इसका विरोध होना चाहिए। वैसे भी ये मामला तब का है, जब प्रज्वल कांग्रेस के साथ थे।

इसे भी पढ़ें

RPF में 4660 पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास को मौके

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं