Karnataka: देश में 20 लाख से ज्यादा की पुलिस फोर्स में 1,000 से भी कम महिला ऑफिसर वरिष्ठ पदों पर, कर्नाटक में सबसे ज्यादा [In the country’s police force of more than 20 lakh, there are less than 1,000 women officers in senior positions, Karnataka has the highest number]

3 Min Read

Karnataka:

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडिया जस्टिस रिपोर्ट (आइजेआर) 2025 में देश के पुलिस फोर्स को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में पुलिस बल में महिलाओं की स्थिति के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 20.3 लाख पुलिसकर्मियों में बहुत ही कम महिलाएं बड़े पदों पर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरे देश में सुप्रिटेंडेंट्स और डायरेक्टर जनरल जैसे ऊंचे पदों पर 1,000 से भी कम महिला अधिकारी तैनात हैं।

पुलिस में महिलाओं की संख्या बहुत ही कम है। रिपोर्ट के अनुसार, ‘नॉन-आईपीएस रैंक में महिला अधिकारियों की संख्या कुल 3.1 लाख अधिकारियों का सिर्फ 8% है। पुलिस में 90% महिलाएं कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। नॉन-आईपीएस महिला अधिकारियों की संख्या 25,000 से थोड़ी ही ज्यादा है।’ इसका मतलब है कि पुलिस में ज्यादातर महिलाएं सिपाही के तौर पर काम कर रही हैं, बड़े अफसर के तौर पर बहुत ही कम।

Karnataka: कर्नाटक का प्रदर्शन सबसे बेहतर

हालांकि, इस मामले में कर्नाटक सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य है। 18 बड़े और मध्यम आकार के राज्यों (जिनकी आबादी एक करोड़ से ज्यादा है) में कर्नाटक पहले नंबर पर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों का नंबर आता है। ये राज्य न्याय देने के मामले में सबसे आगे हैं। इससे पहले आइजेआर रिपोर्ट 2022 में आई थी। आइजेआर 2025 की राष्ट्रीय डेटाबेस मंगलवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आइआइसी) में जारी की गई।

Karnataka: दो साल में जुटाया गया डेटा

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुलिसकर्मियों को ठीक से ट्रेनिंग नहीं मिल रही है और उनके कौशल को बढ़ाने की जरूरत है। यह रिपोर्ट ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स

ब्यूरो (एनसीआरबी), नेशनल ह्युमन राइट्स कमीशन (एनएचआरसी), स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन (एसएचआरसी) जैसे संस्थानों से मिले डेटा के आधार पर तैयार की गई है। यह डेटा दो साल में जुटाया गया।

इसे भी पढ़ें

High Court: कर्नाटक हाईकोर्ट ने गूगल इंडिया पर लगाया 50% जुर्माना जमा करने का आदेश, फेमा उल्लंघन मामला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं