असम के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि हुआ [Karimganj district of Assam changed its name to Shribhoomi]

1 Min Read

गुवाहाटी, एजेंसियां। असम सरकार ने अधिसूचना जारी कर करीमगंज जिले और करीमगंज शहर का नाम क्रमशः श्रीभूमि और श्रीभूमि टाउन रखा है। असम कैबिनेट ने मंगलवार, 20 नवंबर को बांग्लादेश की सीमा से लगे बराक घाटी इलाके के करीमगंज जिले का नाम बदलने की मंजूरी दे थी।

सीएम हिमंता ने दी जानकारीः

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 100 साल से भी पहले, कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को ‘श्रीभूमि’- मां लक्ष्मी की भूमि के रूप में वर्णित किया था।

कृपानाथ मल्लाह हैं सांसदः

भारतीय जनता पार्टी के कृपानाथ मल्लाह करीमगंज सीट से वर्तमान सांसद हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने सितंबर महीने में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजया पुरम कर दिया था।

इसे भी पढ़ें

सुदेश महतो मिले, हिमंत बिस्वा सरमा से, राजनीतिक चर्चाएं तेज 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं