कानूनी पचड़े में फंसे कपिल शर्मा, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को मिली नोटिस [Kapil Sharma stuck in legal trouble, ‘The Great Indian Kapil Show’ gets notice]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

मुंबई ,एजेंसियां। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गये हैं। कपिल शर्मा के शो ”द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” को नोटिस जारी हुआ है।

शो पर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की विरासत को धूमिल करने और सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं ने शो में बंगालियों के चित्रण पर भी चिंता जतायी है।

बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन (बीबीएमएफ) के अध्यक्ष डॉ मंडल ने अपने कानूनी सलाहकार नृपेंद्र कृष्ण रॉय के जरिये 1 नवंबर को ही कपिल शर्मा के शो को कानूनी नोटिस भेजा है।

लेकिन इसकी जानकारी करीब 13 दिन बाद सामने आ रही है। नोटिस में कहा गया है कि द ग्रेट इंडियन कपिल शो में महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर की विरासट को धूमिल करने का प्रयास किया है,

जो कि काफी अपमानजनक है। शो पर सांस्कृतिक पहलुओं को गलत तरीके से पेश किया है। इससे न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में बंगालियों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचा है।

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर आने से पहले ”द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे थे। सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस एसकेटीवी को कानूनी नोटिस मिलने की अफवाहों के बीच, कंपनी ने बयान जारी कर नेटफ्लिक्स शो के साथ किसी भी तरह की भागीदारी से इनकार किया है।

जारी बयान में कहा गया है कि सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस का नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से कोई संबंध नहीं है।

इसे भी पढ़ें

बंद हो सकता है कपिल शर्मा का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं