Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा पर राजनीति गरमाई, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष को घेरा [Politics heated up over Kanwar Yatra, BJP MP Sudhanshu Trivedi cornered the opposition]

2 Min Read

Kanwar Yatra:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांवड़ यात्रा को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एसटी हसन द्वारा कांवड़ यात्रा के संदर्भ में दिए गए विवादित बयानों ने सियासी तल्खी बढ़ा दी है। दिग्विजय सिंह ने कांवड़ यात्रा के बहाने नफरत फैलाने का आरोप लगाया है, जबकि एसटी हसन ने यात्रा मार्ग पर धार्मिक पहचान पूछे जाने की घटनाओं को आतंकवाद की तुलना दी है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों नेताओं पर हिंदू विरोधी मानसिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कड़ा हमला किया है। त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जैसी पार्टी नेता विदेशी मंचों पर हिंदुत्व को खत्म करने की बातें करते हैं और उसी सोच से ये नेता प्रभावित हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जाकिर नाइक, ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद के प्रति नरमी बरतने के भी आरोप लगाए।

एसटी हसन

एसटी हसन ने उत्तराखंड सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार आंखें बंद करके इस तरह की घटनाओं को सहन कर रही है। उन्होंने त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कांवड़ यात्रा पर हर साल राजनीति गर्माने की परंपरा रही है, जहां भाजपा इसे आस्था का विषय मानती है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक एजेंडा बताकर सवाल उठाता रहता है।

इसे भी पढ़ें

बिजुपाड़ा में ढोल नगाड़े के धुन मे भोले नाथ के जयकारे से कांवड़ यात्रा में जाने वाले कांवड़ियों का जत्था हुआ रवाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं