कन्नड़ एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर 15kg सोने के साथ धराई [Kannada actress caught at airport with 15kg gold]

1 Min Read

कर्नाटक DGP की सौतेली बेटी हैं, दुबई से लौटी थी

बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को देर रात डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई है।

रान्या कर्नाटक पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों माणिक्य और पाटकी में काम किया है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सोने की तस्करी का शकः

DRI अधिकारियों के मुताबिक, रान्या राव दुबई से एमिरेट्स फ्लाइट के जरिए भारत लौटी थीं। सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही उनकी एक्टिविटी पर नजर रख रही थीं, क्योंकि वह पिछले 15 दिनों में 4 बार दुबई जा चुकी थीं।

DRI की दिल्ली टीम को पहले से ही रान्या के सोने की तस्करी में शामिल होने की जानकारी थी। इसलिए 3 मार्च को उनकी फ्लाइट के लैंड करने से दो घंटे पहले ही अधिकारी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें

सूरत हवाई अड्डे पर 25 करोड़ रुपये का सोना जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं