शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और एक्टर कंगना रनौत ने मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है।
इससे पहले उन्होंने मंडी में रोड शो भी किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद थे।
नामांकन के बाद कंगना ने कहा- मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मंडी की एक बेटी को भाजपा से नामांकन भरने का मौका मिला।
यहां त्योहार की तरह माहौल बन गया है। मेरी ऐतिहासिक जीत होगी। कंगना के खिलाफ कांग्रेस से प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे और राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह उम्मीदवार हैं।
इसे भी पढ़ें







