ऐसे लोग रेप और मर्डर का भी समर्थन करते होंगे
नई दिल्ली, एजंसियां। कंगना रनोट ने उन लोगों पर भड़क गई हैं, जो उन्हें थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कॉन्स्टेबल का सपोर्ट कर रहे हैं।
कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो लोग उस महिला कॉन्स्टेबल को सपोर्ट कर रहे हैं, कहीं न कहीं वे रेप और मर्डर जैसे जघन्य अपराधों का भी समर्थन करते होंगे।
कंगना ने लिखा कि जो भी व्यक्ति अपराध करता है, उसके पीछे जरूर एक सोच होती है। वो शारीरिक, आर्थिक या मनोवैज्ञानिक कोई भी सोच हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उसका अपराध करना कहीं से भी सही है। अपराधी चाहे किस वजह से ही अपराध करे, उसे सजा तो मिलनी ही है।
CISF की महिला कांस्टेबल ने कंगना को मारा था थप्पड़
6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला कॉन्स्टेबल ने कंगना को थप्पड़ मार दिया था।
कंगना चेक इन प्रोसेस से गुजर रही थीं, तभी उनके साथ यह हादसा हुआ। महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि वो कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए स्टेटमेंट से नाराज थी।
इसे भी पढ़ें








