कल्कि 2898 AD 27 जून को होगी रिलीज

3 Min Read

मुम्बई,एजेंसियां: साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टार फिल्म कल्कि एडी 2898 का इंतजार ‘बाहुबली’ के फैंस को बेसब्री से है।

हाल ही में फिल्म का धांसू टीजर रिलीज हुआ था। इसमें अमिताभ बच्चन के रोल के ‘अश्वत्थामा’ का खुलासा हुआ था। तब से फिल्म का और भी तेजी से इंतजार किया जा रहा है।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। इस पैन इंडिया फिल्म में भारतीय सिनेमा के बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे मंझे हुए कलाकार इस फिल्म में अपनी अदाकारी का जादू बिखरते हुए नजर आने वाले हैं।

आपको बताते चलें कि 26 अप्रैल की शाम कल्कि एडी 2898 ने मेकर्स ने एक टीजर छोड़ बड़े अनाउंसमेंट का वादा किया था।

आज शाम 5 बजे फिल्म कल्कि एडी 2898 पर बिग अपडेट मिलने जा रही है. इससे पहले कल्कि एडी 2898 ने मेकर्स ने फिल्म से एक और नया पोस्टर छोड़ा है।

अगर हम नए पोस्टर की बात करें तो इसमें एक नकाबापोश शख्स हाथ में हथियार लिए खड़ा रहता है और उसके ऊपर एक गोल चाबीनुमा चिन्ह है।

इस पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने लिखा है द फाइनल काउंटडाउन, आज शाम 5 बजे, जुड़े हमारे साथ।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कल्कि 2898 एडी माइथोलॉजी पीरियड फिल्म है, जो लंबे अरसे से बन रही है।

यह फिल्म 9 मई 2024 को रिलीज होगी, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट टलने की खबरें बहुत जोर पकड़ रही हैं और हो सकता है कि मेकर्स आज फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान करे। क्योंकि सोशल मीडिया पर यही कयास लग रहे हैं।

बता दें, पहले कल्कि 2898 एडी 12 जनवरी 2024 मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन इस डेट पर साउथ सिनेमा से 6 फिल्में रिलीज हुई थी, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट 9 मई कर दी गई थी।

इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है। यह फिल्म अब 27 जून को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली ने दिया मुंबई को 258 रनों का लक्ष्य

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं