कैलाश मानसरोवर यात्रा: 5561 आवेदनों में से 750 यात्रियों का चयन, जून से अगस्त तक चलेगी यात्रा [Kailash Mansarovar Yatra: 750 travellers selected out of 5561 applications, the yatra will run from June to August]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

Kailash Mansarovar Yatra:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष जून से अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बुधवार को महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार यात्रा के लिए 5561 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें 4024 पुरुष और 1537 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 750 यात्रियों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी सिस्टम के जरिए निष्पक्ष, यादृच्छिक और लिंग-संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया।

Kailash Mansarovar Yatra: दो मार्गों से भेजा जाएगा कैलाश मानसरोवर

यात्रियों को दो मार्गों से कैलाश मानसरोवर भेजा जाएगा। पहला मार्ग है लिपुलेख (उत्तराखंड), जिससे 5 बैच भेजे जाएंगे। दूसरा मार्ग है नाथू ला (सिक्किम), जिससे 10 बैच भेजे जाएंगे। प्रत्येक बैच में 50 यात्री और उनके साथ 2 लॉजिस्टिक ऑफिसर होंगे। दोनों ही मार्ग अब पूरी तरह से मोटरेबल हो चुके हैं, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में बहुत कम ट्रेकिंग करनी पड़ेगी और यात्रा अधिक सुगम व आरामदायक होगी।

Kailash Mansarovar Yatra: मेडिकल टेस्ट और फिटनेस सर्टिफिकेट होगाअनिवार्य

सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सभी यात्रियों के लिए मेडिकल टेस्ट और फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। यात्रा मार्ग में हेल्थ सेंटर, डॉक्टर और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और चयनित यात्रियों को ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल बाद फिर शुरू होगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं