सेम सेक्स मैरिज की सुनवाई से हटे जस्टिस संजीव खन्ना [Justice Sanjeev Khanna recused from hearing same sex marriage case]

1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली, एजेंसियां। सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। सुनवाई से ठीक पहले जस्टिस संजीव खन्ना ने खुद को बेंच से अलग कर लिया।

जानकारी के मुताबिक जस्टिस खन्ना ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया। अब रिव्यू पिटीशंस पर विचार करने के लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ द्वारा पांच जजों की नई बेंच का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके बाद ही सुनवाई हो सकेगी।

पिछले साल कर दिया था इनकार

सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने पिछले साल 17 अक्टूबर को सेम सेक्स मैरिज को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

कोर्ट में 52 याचिकाएं दायर कर फैसले पर पुर्नविचार करने की मांग रखी गई है। इससे पहले 9 जुलाई को सीनियर एडवोकेट अभिषेक सिंघवी और एनके कौल ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ से रिव्यू पिटिशन पर ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग की।

इससे CJI ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा- परंपरा के मुताबिक पुनर्विचार याचिका पर चैंबर में फैसला किया जाता है।

इसे भी पढ़ें

सेम-सेक्स मैरिज को नहीं मिली कानूनी मान्यता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं