न्यायमूर्ति निलय विपिनचंद्र अंजारिया ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

1 Min Read

बेंगलुरु: न्यायमूर्ति निलय विपिनचंद्र अंजारिया ने रविवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन के ‘ग्लास हाउस’ में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति अंजारिया पहले गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे और इस महीने की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश की थी।

न्यायमूर्ति पी.एस. दिनेश कुमार 62 वर्ष की आयु हो जाने के कारण 24 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे जिसके बाद न्यायमूर्ति अंजारिया ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।

न्यायमूर्ति अंजारिया को नवंबर 2011 में गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और तब से वह वहीं कार्यरत थे।

कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश करते हुए अपनी टिप्पणी में कहा था कि न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले न्यायमूर्ति अंजारिया ने दीवानी, संवैधानिक, कंपनी कानून, श्रम और सेवा संबंधी मामलों में गुजरात उच्च न्यायालय में वकालत की थी।

इसे भी पढ़ें

अंबानी के पुत्र के शादी-पूर्व समारोहों में उद्योगपतियों से लेकर फिल्म अभिनेता, क्रिकेटर होंगे शामिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं